केसीए-रेड ने केसीए-ब्लू को 26 रन से हराया

 

 

  •  अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के कैंप में चयनित 30 खिलाड़ियों के बीच दूसरा मुकाबला, अभिनव पाठक और शौर्य उपाध्याय ने खेली उपयोगी पारियां

 

कानपुर, 16 अक्टूबर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) द्वारा आयोजित स्व. मोतीराम (एडवोकेट) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के कैंप के लिए चयनित सर्वश्रेष्ठ 30 खिलाड़ियों के बीच शुक्रवार को कानपुर साउथ मैदान पर दूसरा मुकाबला खेला गया। इसमें केसीए-रेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केसीए-ब्लू को 26 रन से पराजित कर दिया।

केसीए-रेड ने बनाए 182 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए-रेड ने निर्धारित 40 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। टीम की ओर से अभिनव कुमार पाठक ने 41 रन, शौर्य उपाध्याय ने 37 रन और विशेष अग्निहोत्री ने 35 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। शिवांश कुमार सिंह ने 30 रन बनाए, जबकि स्कन्द सेंगर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में केसीए-ब्लू की ओर से समर गौतम ने 31 रन देकर तीन विकेट और चिन्मय गौर ने 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य से 26 रन दूर रह गई केसीए-ब्लू

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए-ब्लू की टीम निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट पर 156 रन ही बना सकी। टीम की ओर से राजवीर मल्होत्रा ने 31 रन, वीर सिंह ने 30 रन, विवान गांधी ने 25 रन और राघवेन्द्र पाल ने 22 रन का योगदान दिया। केसीए-रेड की ओर से राज सिंह ने आठ रन देकर दो विकेट और अनन्त कुमार ने 24 रन देकर दो विकेट लिए। इस तरह केसीए-रेड ने 26 रन से जीत दर्ज की।

Leave a Comment