शिवम की घातक गेंदबाजी से पैरामाउण्ट क्लब विजयी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग ने सदर्न क्लब को 5 विकेट से पराजित किया

 

कानपुर, 7 जनवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत एच०ए०एल० मैदान पर खेले गए जूनियर डिवीजन (एलीट ग्रुप) के मुकाबले में पैरामाउण्ट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सदर्न क्लब को 5 विकेट से पराजित कर दिया।

शिवम ने चटकाए 5 विकेट, आदर्श की नाबाद पारी निर्णायक

पहले बल्लेबाजी करते हुए सदर्न क्लब की टीम 33 ओवरों में 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सदर्न क्लब की ओर से सात्विक गौतम ने 47 रन, शुगदीप आनंद ने 28 रन तथा शैलेन्द्र वर्मा ने 24 रन का योगदान दिया। पैरामाउण्ट क्लब की गेंदबाजी में शिवम ने घातक प्रदर्शन करते हुए 26 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि आदित्य अवस्थी ने 16 रन पर 2 और मोहिब अंसारी ने 18 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैरामाउण्ट क्लब की टीम ने आदर्श कुमार की शानदार नाबाद 47 रन की पारी की बदौलत 30.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर 138 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में सुमद्ध दुबे ने 23, मोहिब अंसारी ने 23 और शिवम ने 21 रन बनाए। सदर्न क्लब की ओर से कृष्णा बाली ने 9 रन देकर 2 विकेट तथा लोकेश पटेल ने 8 रन पर 1 विकेट लिया।

परिणाम: पैरामाउण्ट क्लब 5 विकेट से विजयी।

Leave a Comment