- ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुए चयन ट्रायल में छह मुक्केबाजों का चयन, 1 से 4 अक्टूबर तक झांसी में होगी प्रतियोगिता
- चयनित खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में करेंगे कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व, चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
कानपुर, 19 सितंबर।
झांसी में 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए कानपुर जिला एवं मंडल टीम का चयन ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया गया। चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन और बॉक्सिंग कौशल का प्रदर्शन किया। चयन के बाद छह मुक्केबाजों को कानपुर मंडल टीम में स्थान दिया गया।
चयनित खिलाड़ियों में सौरभ सिंह का 47 से 50 किलोग्राम भार वर्ग, श्याम सिंह का 50 से 55 किलोग्राम, धर्मवीर सिंह का 55 से 60 किलोग्राम, प्रज्वल अहिरवार का 60 से 65 किलोग्राम, यश गुप्ता का 70 से 75 किलोग्राम तथा शीर्ष चौधरी का 91 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में चयन हुआ।
इन खिलाड़ियों ने बनाई टीम में जगह
*खिलाड़ी* *भार वर्ग*
सौरभ सिंह 47-50 किग्रा
श्याम सिंह 50-55 किग्रा
धर्मवीर सिंह 55-60 किग्रा
प्रज्वल अहिरवार। 60-65 किग्रा
यश गुप्ता। 70-75 किग्रा
शीर्ष चौधरी। 91+ किग्रा
चयन प्रक्रिया के दौरान कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित, अध्यक्ष श्याम मिश्रा, कोषाध्यक्ष भगवान दीन, गौरव राजपूत तथा ग्रीनपार्क की बॉक्सिंग प्रशिक्षक श्रीमती अल्पना शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। चयनित मुक्केबाज अब झांसी में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करने की उम्मीद है।