सप्रू स्टेडियम में होगा दिन-रात्रि क्रिकेट का रोमांच

 

 

  • सन्देश फाउण्डेशन प्रीमियर लीग फॉर जैक्सन कमिंस ट्रॉफी का आगाज़ आज से
  • जर्सी एवं ट्रॉफी का होगा भव्य अनावरण, उद्घाटन मुकाबले में पटेल प्रापर्टीज और जेहरा कंस्ट्रक्शन होंगे आमने-सामने

कानपुर, 15 जून।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध एवं आर.वी.एस. क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम सन्देश फाउण्डेशन प्रीमियर लीग फॉर जैक्सन कमिंस ट्रॉफी अंडर-19 टी-20 दिन-रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ 16 जून 2026 से सप्रू स्टेडियम, शुक्लागंज में होगा।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर शाम 5 बजे सभी प्रतिभागी टीमों की जर्सी एवं ट्रॉफी का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उन्नाव के विधायक पंकज गुप्ता होंगे, जबकि पूर्व रणजी खिलाड़ी इन्दरपाल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। गंगाघाट नगर पालिका की चेयरमैन कौमुदी पाण्डे भी समारोह में विशेष रूप से शामिल होंगी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच शाम 6:30 बजे से पटेल प्रापर्टीज और जेहरा कंस्ट्रक्शन के मध्य खेला जाएगा। दिन-रात्रि प्रारूप में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव अजीत सिंह ने दी।

 

Leave a Comment