- देवेश कार्तिक की घातक गेंदबाजी और आयुष चौधरी की नाबाद पारी से फाइनल पर कब्जा
कानपुर, 11 मई।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अण्डर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के फाइनल मुकाबले में आर०वी०एस० क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिक आई टी क्रिकेट एकेडमी को 3 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबला कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिक आई टी क्रिकेट एकेडमी की टीम 34.4 ओवर में 150 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से शिवांश कुमार सिंह ने 32 रन तथा देव दुबे ने 22 रन बनाए। आर०वी०एस० क्रिकेट एकेडमी की ओर से देवेश कार्तिक ने घातक गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि विराज पाल ने 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर०वी०एस० क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत संतुलित रही। मेधांश मिश्रा ने 23 रन, हर्षवर्द्धन पंत ने 22 रन तथा आयुष चौधरी ने नाबाद 41 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम को 34.5 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन तक पहुंचाकर विजेता बना दिया।
क्रिक आई टी क्रिकेट एकेडमी की ओर से सम्राट सिंह चंदेल ने 32 रन देकर 3 विकेट तथा अखण्ड त्रिपाठी ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए।
मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए देवेश कार्तिक को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर :
क्रिक आई टी क्रिकेट एकेडमी — 150 ऑलआउट (34.4 ओवर)
शिवांश कुमार सिंह 32, देव दुबे 22
देवेश कार्तिक 5/43, विराज पाल 2/24
आर०वी०एस० क्रिकेट एकेडमी — 152/7 (34.5 ओवर)
आयुष चौधरी नाबाद 41, मेधांश मिश्रा 23, हर्षवर्द्धन पंत 22
सम्राट सिंह चंदेल 3/32, अखण्ड त्रिपाठी 2/20
परिणाम : आर०वी०एस० क्रिकेट एकेडमी 3 विकेट से विजयी।