अंडर-19 ट्रायल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, चयनकर्ताओं को किया प्रभावित

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • सप्रू मैदान पर टीम ‘डी’ और ‘एफ’ के बीच हुआ मुकाबला
  • बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर चयन की दावेदारी मजबूत की

 

कानपुर, 16 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन (सत्र 2026-27) के अंडर-19 ट्रायल मैच सप्रू मैदान पर आयोजित किए गए। इस दौरान टीम ‘डी’ और टीम ‘एफ’ के बीच खेले गए मुकाबले में युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

संस्था के सचिव कौशल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल मैच में कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में अभिषेक, युवराज सिंह, अमन राजपूत, हेमंत अवस्थी, मदन मोहन, अस्मित दुबे, अमरजीत सिंह और हर्षराज सिंह ने आकर्षक पारियां खेलीं।

वहीं गेंदबाजी में विराज निषाद, प्रणव श्रीवास्तव, उत्कर्ष सिंह और शौर्य गुप्ता ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया।

ट्रायल मैच का उद्देश्य आगामी सत्र के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना है। इस दौरान चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, फिटनेस और खेल के प्रति अनुशासन का भी बारीकी से मूल्यांकन किया।

Leave a Comment