- कानपुर डेडलिफ्ट फाउंडेशन पावरलिफ्टिंग एवं ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
- ‘बेस्ट लिफ्टर ऑफ कानपुर’ बनने की होड़ में युवाओं और महिलाओं ने किया शानदार प्रदर्शन, विजेताओं पर पुरस्कारों की बारिश
- 2100 से अधिक ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट, क्रिएटिन, सप्लीमेंट और जिम बैग किए गए वितरित
कानपुर, 6 जुलाई।
कानपुर डेडलिफ्ट फाउंडेशन (KDF) द्वारा आयोजित पावरलिफ्टिंग एवं ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप-2026 का आयोजन बैंके बिहारी बैंक्वेट हॉल में उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग के सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण “बेस्ट लिफ्टर ऑफ कानपुर” और “स्ट्रॉन्ग मैन एवं स्ट्रॉन्ग वुमन” सम्मान रहा।
महिला वर्ग में सब जूनियर में दृष्टि वर्मा (43 किग्रा), रविता (47 किग्रा), मल्लिका (52 किग्रा) और तान्या (57 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। जूनियर वर्ग में अवांशिका, कृष्णा कुमारी, यशस्वी सिंह और उर्वशी चंद्रा अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल विजेता रहीं, जबकि सीनियर वर्ग में कशिश, प्राची, प्रतिमा सिंह, सारिका, मधु और शिवानी ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
महिला वर्ग में सब जूनियर स्ट्रॉन्ग वुमन का खिताब मल्लिका, जूनियर स्ट्रॉन्ग वुमन का खिताब उर्वशी चंद्रा तथा सीनियर स्ट्रॉन्ग वुमन का खिताब मधु ने अपने नाम किया।

पुरुष वर्ग में विभिन्न भार वर्गों में मोहित कुमार, आनंद, अभिषेक, दीपांशु, आयुष, सुमित, सत्यम, रोहन, मनीष, अंशु, ऋतिक, विवेक, शैलेंद्र, रजी अहमद, मिराज अहमद, आदित्य, सूरज और अनुपम सहित अनेक खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में सिल्वर और ब्रॉन्ज पदक विजेताओं ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों को बेहद रोमांचक बनाया।

प्रतियोगिता में सब जूनियर स्ट्रॉन्ग मैन का पुरस्कार मोहित कुमार, जूनियर स्ट्रॉन्ग मैन का पुरस्कार मनीष वर्मा, सीनियर स्ट्रॉन्ग मैन का पुरस्कार सत्यम यादव तथा मास्टर स्ट्रॉन्ग मैन का पुरस्कार सुमित कुमार को प्रदान किया गया।

विजेताओं को ₹2100 की पुरस्कार राशि, ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट, क्रिएटिन, सप्लीमेंट एवं जिम बैग देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 2100 से अधिक ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर डेडलिफ्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक मौर्य (विराज), उपाध्यक्ष वीरेंद्र विश्वकर्मा, सचिव अमित बाजपेई तथा पीडीएफ के महासचिव सजल सिंह के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अजीत मौर्य, अमोल पांडेय, हिमांशु कटिहार, आलोक गुप्ता, श्रेयांश, अभि कश्यप, सिद्धार्थ, हरिओम और रवि गुप्ता सहित पूरी आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा।