- शौर्य उपाध्याय के हरफनमौला प्रदर्शन से टीम ने दर्ज की शानदार जीत
कानपुर, 19 मई।
Kanpur Cricket Association द्वारा आयोजित स्व० मोतीराम (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अण्डर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में एम०एल० भटनागर एकादश ने नरेन्द्र पाण्डे एकादश को 5 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए नरेन्द्र पाण्डे एकादश की पूरी टीम 32.1 ओवरों में 129 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आर्यन पाल ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। एम०एल० भटनागर एकादश की ओर से राज सिंह ने 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि विराट शुक्ला, तनुष अवस्थी एवं शौर्य उपाध्याय ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को दबाव में रखा।
130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एम०एल० भटनागर एकादश ने 27.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर 133 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से शौर्य उपाध्याय ने नाबाद 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जबकि विराट शुक्ला ने 19 रन बनाए। नरेन्द्र पाण्डे एकादश की तरफ से स्कन्द सेंगर ने 5 रन देकर 2 विकेट लिए।
हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर एम०एल० भटनागर एकादश ने मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया।
संक्षिप्त स्कोर :
नरेन्द्र पाण्डे एकादश : 129 रन ऑल आउट, 32.1 ओवर
(आर्यन पाल 41 | राज सिंह 3 विकेट, विराट शुक्ला 2 विकेट, तनुष अवस्थी 2 विकेट, शौर्य उपाध्याय 2 विकेट)
एम०एल० भटनागर एकादश : 133/5, 27.3 ओवर
(शौर्य उपाध्याय 39* , विराट शुक्ला 19 | स्कन्द सेंगर 2 विकेट)
परिणाम : एम०एल० भटनागर एकादश 5 विकेट से विजयी।