- रिजवान अंसारी की तूफानी पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दर्ज की जीत
कानपुर, 19 मई।
Kanpur Cricket Association द्वारा आयोजित CCL-T20 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सप्पू मैदान पर खेले गए दिन-रात्रि मुकाबले में मेटाडोर फोम एकादश ने केजी रेंजर्स को 33 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मेटाडोर फोम एकादश ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। टीम की ओर से रिजवान अंसारी ने शानदार 64 रनों की पारी खेली, जबकि अविरल रावत ने 23 एवं आशीष बाजपेयी ने नाबाद 23 रन बनाए। केजी रेंजर्स की ओर से भरत पाण्डे ने 35 रन देकर 4 विकेट तथा रिषभ पाठक ने 15 रन पर 3 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केजी रेंजर्स की टीम 19.5 ओवरों में 141 रन पर सिमट गई। रिषभ पाठक ने सर्वाधिक 79 रन बनाए जबकि विनीत रस्तोगी ने 20 रनों का योगदान दिया। मेटाडोर फोम की ओर से अनिल गुप्ता ने 20 रन देकर 3 विकेट, मिशन गुप्ता ने 22 रन पर 2 विकेट एवं संतोष गुप्ता ने 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
मेटाडोर फोम एकादश ने यह मुकाबला 33 रनों से जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए रिजवान अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर :
मेटाडोर फोम : 174/9, 20 ओवर
(रिजवान अंसारी 64, अविरल रावत 23, आशीष बाजपेयी 23* | भरत पाण्डे 4 विकेट, रिषभ पाठक 3 विकेट)
क्रेजी रेंजर्स : 141 ऑल आउट, 19.5 ओवर
(रिषभ पाठक 79, विनीत रस्तोगी 20 | अनिल गुप्ता 3 विकेट, मिशन गुप्ता 2 विकेट, संतोष गुप्ता 2 विकेट)
परिणाम : मेटाडोर फोम 33 रन से विजयी।
मैन ऑफ द मैच : रिजवान अंसारी।