ऐतिहासिक पावनखिण्ड दौड़ के लिए अलख जगाएगा क्रीड़ा भारती का प्रचार वाहन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • 29 अगस्त खेल दिवस के अवसर पर ग्रीनपार्क में आयोजित होने वाली दौड़ के लिए लोगों को जागरूक करेगा वाहन  

कानपुर। 29 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर होने वाली तृतीय ऐतिहासिक पावनखिण्ड दौड़ की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस ऐतिहासिक घटना को समाज के बीच ले जाने के लिए क्रीड़ा भारती ने एक प्रचार वाहन तैयार किया है। महानगर सचिव, क्रीड़ा भारती आशुतोष सत्यम झा ने बताया कि इस प्रचार वाहन को शुक्रवार को एडीजे कानपुर जोन आलोक सिंह, संयुक्त पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी व कार्यक्रम संयोजक और अखिल भारतीय नियामक मंडल सदस्य क्रीड़ा भारती संजीव पाठक हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। शुक्रवार शाम 5 बजे ग्रीनपार्क अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इस प्रचार वाहन को रवाना किए जाने के दौरान प्रांत सह मंत्री अरुण दुबे, महानगर अध्यक्ष सुनील सिंह, महानगर उपाध्यक्ष केशव द्विवेदी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

 

Leave a Comment