- केडीएमए क्रिकेट लीग में पैरामाउंट ने सदर्न क्लब को 56 रन और आदर्श क्लब ने विनर्स क्लब को 28 रन से हराया
कानपुर, 18 नवंबर।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग 2026-27 के अंतर्गत बुधवार को खेले गए दो मुकाबलों में पैरामाउंट क्लब और आदर्श क्लब ने जीत दर्ज की। पीएसी मैदान पर पैरामाउंट क्लब ने सदर्न क्लब को 56 रन से हराया, जबकि डीएवी मैदान पर आदर्श क्लब ने विनर्स क्लब को 28 रन से पराजित किया।
### ललित वर्मा और अहमद गजाली ने खेली उपयोगी पारियां
पीएसी मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पैरामाउंट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट पर 259 रन बनाए। ललित वर्मा ने 71, अहमद गजाली ने 42, अनन्त कुमार ने नाबाद 24, रंजीत झा ने 22, सूरज वर्मा ने नाबाद 22 और मोहिब अंसारी ने 28 रन बनाए। सदर्न क्लब की ओर से उज्जवल भट्ट ने तीन और तनय बाजपेयी ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर्न क्लब की टीम निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट पर 203 रन ही बना सकी। कृष्णा बाली ने नाबाद 97 और कृष शर्मा ने 44 रन बनाए। पैरामाउंट की ओर से सूरज वर्मा ने दो और ललित वर्मा ने एक विकेट लिया। इस प्रकार पैरामाउंट क्लब ने 56 रन से मुकाबला जीत लिया।
### सत्येन्द्र के नाबाद 84 रनों से आदर्श क्लब जीता
डीएवी मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में आदर्श क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में नौ विकेट पर 270 रन बनाए। सत्येन्द्र यादव ने नाबाद 84, राज कुशवाहा ने 62 और निखिल यादव ने 53 रन की शानदार पारियां खेलीं। विनर्स क्लब की ओर से रितेश यादव, फैज अहमद और आदर्श पोरवाल ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विनर्स क्लब की टीम 42.4 ओवर में 242 रन बनाकर आउट हो गई। फैज अहमद ने 49, राधेश्याम गुप्ता ने 47, आदर्श पोरवाल ने 30 और मोहम्मद आकिफ ने 27 रन बनाए। आदर्श क्लब की ओर से रविन्द्र कुमार ने तीन और देवेश तिवारी ने दो विकेट हासिल किए। आदर्श क्लब ने यह मुकाबला 28 रन से अपने नाम किया।