यूपीसीए की घरेलू प्रतियोगिताओं के लिए 190 महिला खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • सत्र 2023-24 के लिए अंडर-23 महिला टीम हेतु दो दिवसीय ट्रायल कमला क्लब में संपन्न 

कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से सत्र 2023-24 की घरेलू शृंखलाओं के लिए अंडर-23 उत्तर प्रदेश महिला टीम के लिए दो दिवसीय ट्रायल गुरुवार को कमला क्लब में पूर्ण हुआ। इस ट्रायल में पांच जोन कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गाजियाबाद और मेरठ की 190 महिला खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग में प्रतिभा दिखाई। ट्रायल में मुख्य चयनकर्ता प्रियंका शैली के साथ ही कश्मीरा जैन, सीमा सिन्हा, शिखा व रॉकी जायसवाल ने महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा। अभ्यास मैच सितंबर के पहले सप्ताह में खेले जाएंगे। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-23 टीम के लिए किया जाएगा, जो बीसीसीआई की घरेलू अंडर-23 चैंपियनशिप में खेलेंगी।

Leave a Comment