हॉकी खेलकर मेजर ध्यानचंद को याद करेगा कानपुर

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

खेल दिवस के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को ग्रीनपार्क में 14 वर्षीय बालकों की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

कानपुर। खेल निदेशालय, लखनऊ के तत्वावधान में हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त (खेल दिवस) के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को 14 वर्षीय बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में भार लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश निशुल्क है। विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। ग्रीनपार्क के उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल के अनुसार टीमों की एंट्री के लिए अंतिम तिथि 25 अगस्त शाम 3 बजे तक है। जो भी स्कूल, कॉलेज की टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती हों, वो अपनी प्रविष्टि नियत तिथि और समय से पूर्व ग्रीनपार्क कार्यालय में उपलब्ध करा दें।

Leave a Comment