गोटिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे कानपुर के कृष्णा अग्रवाल

 

 

 

  • 10 से 15 जुलाई तक स्वीडन में होगी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता, इंडिया स्पेशल फुटबॉल टीम दिल्ली से होगी रवाना
  • स्वीडन में दिखाएंगे भारतीय खिलाड़ी अपना दम

 

कानपुर, 9 जुलाई।

स्वीडन में 10 से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध गोटिया कप में भाग लेने के लिए इंडिया स्पेशल फुटबॉल टीम दिल्ली से स्वीडन के लिए रवाना होगी। रवाना होने से पहले टीम के कोचों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

उत्तर प्रदेश से कानपुर के कृष्णा अग्रवाल का चयन

इंडिया स्पेशल फुटबॉल टीम में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कानपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी कृष्णा अग्रवाल करेंगे। उनके चयन से प्रदेश और कानपुर के खेल जगत में खुशी का माहौल है। टीम में पंजाब के हरमनप्रीत, बिहार के मयंक, पश्चिम बंगाल के संजीव पात्रा और नफीस, कश्मीर के अयाज, पांडिचेरी के स्टेनली, छत्तीसगढ़ के सत्यांशु तथा दिल्ली के एनोस भी शामिल हैं।

कोचों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों को उनके-अपने राज्यों के कोचों ने बधाई देते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की। उत्तर प्रदेश से सत्येंद्र सिंह यादव, बिहार से नीतीश मिश्रा, छत्तीसगढ़ से नागेश ठाकुर, कश्मीर से फिरदौस, मध्य प्रदेश से पुष्पेंद्र, पांडिचेरी से ऑनेसिस तथा दिल्ली से मंगल ने टीम का उत्साह बढ़ाया।

कृष्णा की उपलब्धि पर खुशी

कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पी.डी., संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कल्लूलुल हजारिका, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, प्रशासनिक अधिकारी वंदना सिन्हा, प्रधानाचार्या शिखा अग्रवाल तथा सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट सुब्रतबद्र ने कृष्णा अग्रवाल को शुभकामनाएं दीं। वहीं स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश के प्रेसिडेंट मुकेश शुक्ला, एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे, मनोज सिंह और इंद्र पाल ने भी कृष्णा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment