कानपुर कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग का आगाज 1 जून से, 10 टीमें दिखाएंगी दम

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • रात्रिकालीन टी-20 टूर्नामेंट में सप्ताह भर गूंजेगा क्रिकेट का रोमांच, वीकेंड पर होंगे डबल मुकाबले
  • दो पूल में बांटी गईं 10 टीमें, वीक डेज में एक और वीकेंड पर दो मैच खेले जाएंगे

 

कानपुर, 27 मई।

शहर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक मुकाबलों का दौर शुरू होने जा रहा है। कानपुर कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग (KCCL) का शुभारंभ 1 जून से होने जा रहा है। यह रात्रिकालीन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट होगा, जिसमें शहर की 10 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन सप्ताह के दिनों के साथ-साथ वीकेंड पर भी किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में सभी मुकाबले 20-20 ओवर के होंगे। वीक डेज में प्रतिदिन एक मैच खेला जाएगा, जबकि शनिवार और रविवार को दो-दो मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बीसीए और जेम्स ग्राउंड पर खेले जाएंगे।

दो पूल में राखी गईं टीमें

टूर्नामेंट में शामिल 10 टीमों को दो पूल में विभाजित किया गया है।

पूल-ए में कलावती रेंजर्स, रिम्बल बीसीए लीजेंड्स, नाइट स्कॉर्चर्स, एएमसी एवेंजर्स और पिच रेडर्स को रखा गया है।

पूल-बी में वामीज कैफे, कॉनपुर जेम्स, कानपुर टाइटंस, एफसीसी और बैंकिंग ब्लास्टर्स शामिल हैं।

विजेता टीम को मिलेंगे ₹51,000

प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹51,000 और रनरअप टीम को ₹31,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं प्रत्येक मैच में “मैन ऑफ द मैच” को ₹1100 नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा “फाइटर ऑफ द मैच” पुरस्कार भी रखा गया है। टूर्नामेंट के अंत में “मैन ऑफ द टूर्नामेंट”, “बेस्ट बल्लेबाज” और “बेस्ट गेंदबाज” को ₹5100-₹5100 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग

सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग आधिकारिक यूट्यूब चैनल www.youtube.com/kanpurcorporatecricketleague पर की जाएगी। खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए प्रत्येक मैच में भोजन और पेय पदार्थों की विशेष व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों का कहना है कि इस लीग का उद्देश्य कॉर्पोरेट जगत के खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान करना और शहर में क्रिकेट संस्कृति को बढ़ावा देना है। रात में होने वाले मुकाबलों से दर्शकों को भी रोमांचक क्रिकेट देखने का अवसर मिलेगा। लीग के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही मैचों का विस्तृत शेड्यूल जारी किया जाएगा।

कई बड़े ब्रांड जुड़े आयोजन से

इस कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग को शहर के कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स और संस्थानों का सहयोग प्राप्त हुआ है। टूर्नामेंट के प्रमुख स्पॉन्सर्स में फनटूश (द पूल क्लब), करी कैसल (बाय फूडी गुडी), भदौरिया स्वीट्स, अहाना मेडिकल सेंटर, व्हाइट स्टोन रियल्टर्स, रेनू ब्रॉडबैंड, करियर किक, बाटूज़ टेलीफोन पॉइंट और ब्रदर टैटूज़ शामिल हैं। इसके अलावा फूड पार्टनर के रूप में बाइट मंचर आयोजन से जुड़ा है, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर के तौर पर मुगल स्पोर्ट्स नेटवर्क टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण करेगा। वहीं रेडियो पार्टनर रेडियो मिर्ची 98.3 रेड एफएम प्रतियोगिता को व्यापक प्रचार-प्रसार देने का कार्य करेगा।

Leave a Comment