हर्षवर्धन के तूफानी शतक से ग्रीन पार्क हॉस्टल की बड़ी जीत, रोवर्स क्लब और यूनिक क्लब भी विजयी

 

 

 

  • केडीएमए क्रिकेट लीग में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

 

कानपुर, 21 मई।

द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए तीन मुकाबलों में ग्रीन पार्क हॉस्टल, रोवर्स क्लब और यूनिक क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। मुकाबलों में जहां हर्षवर्धन ने विस्फोटक शतक जमाया, वहीं कई गेंदबाजों ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।

ग्रीन पार्क हॉस्टल ने अशोका ज्योति को 228 रन से हराया

ग्रीन पार्क मैदान पर खेले गए मुकाबले में ग्रीन पार्क हॉस्टल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 5 विकेट पर 319 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हर्षवर्धन ने शानदार 143 रन की विस्फोटक पारी खेली। अंकिश कुमार ने 54 रन तथा अतित यादव ने 36 से अधिक रन का योगदान दिया। अशोका ज्योति की ओर से यश सचान और सुयश साहू ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में अशोका ज्योति की पूरी टीम 21.4 ओवर में मात्र 91 रन पर सिमट गई। शिवम ने सर्वाधिक 15 रन बनाए। ग्रीन पार्क हॉस्टल की ओर से नीरज कुमार और विष्णु सरोज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट हासिल किए। ग्रीन पार्क हॉस्टल ने मुकाबला 228 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया।

रोवर्स क्लब ने रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से दर्ज की जीत

पीएसी मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में विनर्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन बनाए। आयुष पांडेय ने नाबाद 63 रन, प्रांजल शुक्ला ने 60 रन और निशांत गौर ने 26 रन की उपयोगी पारी खेली। रोवर्स क्लब की ओर से कुलदीप और देवांश चतुर्वेदी ने 3-3 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रोवर्स क्लब ने 29.3 ओवर में 9 विकेट खोकर 212 रन बनाकर मुकाबला 1 विकेट से जीत लिया। इरफान अली ने शानदार 59 रन बनाए, जबकि कुलदीप ने 33 रन, युवराज पांडेय ने 21 रन और आदेश कुमार ने 20 रन का योगदान दिया। विनर्स क्लब की ओर से आशुतोष वर्मा ने 4 विकेट लेकर संघर्ष किया।

यूनिक क्लब की 10 विकेट से एकतरफा जीत

गीता देवी-मेंटोरा मैदान पर खेले गए मैच में एवरो क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.1 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट हो गई। फराज अहमद ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। यूनिक क्लब की ओर से रितिक पाल और मनदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट हासिल किए।

जवाब में यूनिक क्लब ने बिना कोई विकेट खोए 16.2 ओवर में 96 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। अनंत दीप ने नाबाद 51 रन और उज्ज्वल पांडेय ने नाबाद 44 रन की पारी खेली।

यह जानकारी के सचिव कौशल कुमार सिंह द्वारा जारी की गई।

 

Leave a Comment