- अंडर-15 प्रतियोगिता में 7 विकेट से दर्ज की शानदार जीत
कानपुर, 21 मई।
द्वारा आयोजित स्व० मोतीराम (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में सुरेन्द्र तिवारी एकादश ने प्रकाश मिश्रा एकादश को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रकाश मिश्रा एकादश की पूरी टीम 34.1 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से देव दुबे ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। सुरेन्द्र तिवारी एकादश के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें ईशान्त रावल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। प्रफुल्ल कश्यप ने 13 रन पर 2 विकेट तथा नितिन सिंह ने 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुरेन्द्र तिवारी एकादश ने मात्र 19.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 118 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से समर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 59 रन बनाए। कुशल सक्सेना और अमन कुमार ने 24-24 रन का योगदान दिया। प्रकाश मिश्रा एकादश की ओर से प्रभात विश्वकर्मा को 1 विकेट मिला।
इस जीत में समर पटेल की विस्फोटक बल्लेबाजी और ईशान्त रावल की धारदार गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई।
संक्षिप्त स्कोर :
प्रकाश मिश्रा एकादश – 114 ऑल आउट (34.1 ओवर)
देव दुबे 34 रन।
ईशान्त रावल 4/24, प्रफुल्ल कश्यप 2/13, नितिन सिंह 2/28।
सुरेन्द्र तिवारी एकादश – 118/3 (19.2 ओवर)
समर पटेल 59* , कुशल सक्सेना 24, अमन कुमार 24।
प्रभात विश्वकर्मा 1/9।
परिणाम : सुरेन्द्र तिवारी एकादश 7 विकेट से विजयी।