- के०एन० टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर दर्ज की शानदार जीत
कानपुर, 8 मई।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध एवं सदर्न क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय सैमुअल बाली एण्ड बक्को देवी क्रिकेट प्रतियोगिता में आर०पी०सी०ए० मैदान पर खेले गए मुकाबले में फ्रेन्डस क्लब ने के०एन० टाइटन्स क्लब को 5 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए के०एन० टाइटन्स क्लब की पूरी टीम 24.2 ओवरों में 104 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अविनाश सिंह ने 17 रन और अभिजीत कुमार ने 9 रन का योगदान दिया। फ्रेन्डस क्लब की ओर से गेंदबाजी में अभिजीत कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट हासिल किए, जबकि राजेन्द्र तिवारी ने 3 विकेट लेकर बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया।
105 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेन्डस क्लब की टीम ने 15.2 ओवरों में 5 विकेट खोकर 106 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से अभिजीत कुमार ने 36 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि हसीन अहमद ने 41 रन नाबाद और शहवाज ने 24 रन नाबाद बनाकर टीम को जीत दिलाई।
के०एन० टाइटन्स की ओर से विष्णु ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 4 विकेट झटके, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके। इस जीत के साथ फ्रेन्डस क्लब ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में दमदार प्रवेश कर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।