कानपुर टाइगर क्लब के चार खिलाड़ियों का इंडिया कैंप में चयन, राष्ट्रीय ताइक्वांडो में चमका शहर

 

 

 

  • सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में ‘पूमसे फ्रीस्टाइल’ स्पर्धा में पांचवां स्थान, शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

 

कानपुर, 12 जुलाई।

महाराष्ट्र के पुणे में 8 से 11 जुलाई तक आयोजित 5वीं सीनियर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में कानपुर के टाइगर क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का गौरव बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए आरवी शुक्ला, शिवांश गिरी, इशिका और वेदांत सिंह गौतम ने पूमसे फ्रीस्टाइल स्पर्धा में देशभर में पांचवां स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के आधार पर चारों खिलाड़ियों का चयन इंडिया कैंप के लिए किया गया है, जहां से भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए आगे की तैयारियां होंगी।

मुख्य कोच नीरज सिंह की मेहनत लाई रंग

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि का श्रेय टाइगर क्लब के मुख्य कोच नीरज सिंह को भी दिया जा रहा है, जिनके मार्गदर्शन और लगातार प्रशिक्षण ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खेल जगत ने दी बधाई

चारों खिलाड़ियों के इंडिया कैंप में चयन पर खेल जगत में खुशी का माहौल है। ताइक्वांडो से जुड़े मनीष शर्मा, शैलेंद्र खरे, महेंद्र कुमार, दिव्या वाजपेई, विजय दत्ता, राखी सक्सेना, चंद्रमोहन, मानसी शुक्ला, स्वर्णिमा निषाद, विकास कुमार और अमित सक्सेना सहित अनेक खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment