- आगरा में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, स्वर्ण पदक विजेताओं को मिलेगा राष्ट्रीय चैंपियनशिप का टिकट
कानपुर, 11 जुलाई।
आगरा के होली पब्लिक स्कूल में आयोजित होने जा रही प्रथम यूथ उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप एवं फ्रेशर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कानपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। राज्य स्तरीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले का मजबूत दल विभिन्न भार वर्गों में चुनौती पेश करेगा। खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन और अधिक से अधिक पदक जीतने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्वर्ण पदक विजेताओं का होगा राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन
कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के कार्यवाहक सचिव सतीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन सीधे राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता बेहद महत्वपूर्ण है।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
यूथ वर्ग में पलक सरोज (अंडर-44 किग्रा), कार्तिक चौरसिया (ओवर-73 किग्रा), हिमांशु गुप्ता (अंडर-55 किग्रा) और आदित्य शर्मा (अंडर-55 किग्रा) कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं फ्रेशर वर्ग में अभय चौधरी, अविगना तिवारी, अद्विका केडिया, आराध्या श्रीवास्तव, अद्विक शर्मा, प्राची गुप्ता, अयांश पाल सहित कई युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
खेल पदाधिकारियों और कोचों ने दीं शुभकामनाएं
कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रजत आदित्य दीक्षित, जनरल सेक्रेटरी तुषार साहनी, वाइस प्रेसिडेंट रोमी सिंह और कोषाध्यक्ष सविता सिंह ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं एनआईएस कोच लाली, अरविंद कुमार, दानिश खान, अनूप कुमार, विक्रांत अग्निहोत्री, अभिषेक शुक्ला, वंदना, नितिन तिवारी और अश्विन द्विवेदी समेत खेल जगत की कई हस्तियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।