प्रथम गीता देवी स्मारक टी-20 (अंडर-19) क्रिकेट प्रतियोगिता इसी माह से

 

 

  • उभरते क्रिकेटरों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच
  • सब हेड: केवल पंजीकृत अंडर-19 खिलाड़ियों को ही मिलेगा मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू

 

कानपुर, 4 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में प्रथम गीता देवी स्मारक टी-20 (अंडर-19) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन इसी माह गीता देवी क्रिकेट एकेडमी, मंटोरा मैदान पर किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में केवल केसीए से पंजीकृत अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऐसे खिलाड़ी पात्र होंगे जिनका जन्म 1 मई 2007 या उसके बाद हुआ हो।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी आवेदन फॉर्म 6 मई से 15 मई तक केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज, फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी, कल्याणपुर तथा गीता कैफे, गीता नगर क्रॉसिंग, कानपुर से प्राप्त कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी जहीरउद्दीन से मोबाइल नंबर 9044564652 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Leave a Comment