- ताइक्वांडो के माध्यम से निखरेगी युवा प्रतिभा
- सब हेड: सब-जूनियर से सीनियर वर्ग तक सभी वेट कैटेगरी के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
कानपुर, 4 मई।
कानपुर ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) द्वारा प्रथम इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियंस कप 2026 का आयोजन तक्षशिला इंटरनेशनल एजुकेशन स्कूल, जाजमऊ में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
आयोजकों के अनुसार ताइक्वांडो विश्व का आधिकारिक ओलंपिक खेल है, जो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह खेल खिलाड़ियों में आत्म-अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता को विकसित करता है। हवा में कूदते हुए और घूमते हुए किक एवं पंच इसकी विशेषता है।
प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट और सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाएं सभी वेट कैटेगरी में भाग ले सकेंगे। प्रतिभाग के लिए अंतिम तिथि 5 मई 2026 निर्धारित की गई है।
आयोजकों ने सभी स्कूलों और खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।