- चार मुकाबलों में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दिखा जलवा
- डायमण्ड ने 7 विकेट, फ्रेन्डस यूनियन ने 9 विकेट, अमर क्लब ने 147 रन और तरून क्लब ने 64 रन से दर्ज की जीत
कानपुर 15 अप्रैल:
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए चार मुकाबलों में डायमण्ड क्लब, फ्रेन्डस यूनियन, अमर क्लब और तरून क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। सभी मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों और चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए मुकाबले में खाण्डेकर क्रिकेट एकेडमी की टीम 132 रन पर सिमट गई। जवाब में डायमण्ड क्लब ने आदर्श तिवारी (नाबाद 54) और सचिन रमेश तिवारी (31) की पारियों की बदौलत 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की।
जेम्स मैदान पर नवाबगंज एथलेटिक्स की टीम 84 रन पर ऑल आउट हो गई। फ्रेन्डस यूनियन ने आदर्श गुप्ता के नाबाद 59 रन की मदद से मात्र 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की।
राम लखन भटूट मैदान पर अमर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रन बनाए। जवाब में यूनिक क्लब की टीम 111 रन पर सिमट गई। अमर क्लब ने 147 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की, जिसमें दीपेन्द्र सिंह और यशू मिश्रा की गेंदबाजी अहम रही।
एवरेस्ट मैदान पर तरून क्लब ने 171 रन बनाए। जवाब में ओलम्पिक रजि० की टीम 107 रन पर ऑल आउट हो गई। तरून क्लब ने 64 रनों से जीत हासिल की, जिसमें मो. शारिम की घातक गेंदबाजी (4 विकेट) निर्णायक रही।