कानपुर में “क्रिकवर्षा सेशन-1” इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 4 मई से

 

 

  • 13 स्कूलों की भागीदारी, वीएसएसडी और गीता देवी ग्राउंड पर खेले जाएंगे मुकाबले
  • मुख्य अतिथियों ने ट्रॉफी का किया अनावरण, 4 से 9 मई तक चलेगा टी-20 फॉर्मेट टूर्नामेंट

 

कानपुर, 30 अप्रैल।

कानपुर स्पोर्ट्स एंड कल्चर इवेंट्स द्वारा आयोजित “क्रिकवर्षा सेशन-1” इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ ट्रॉफी अनावरण के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार मिश्रा ‘अभिषेक भाऊ’, अभिलाषा कपूर एवं अविरत जाखड़िया ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी का उद्घाटन किया।

संस्था के डायरेक्टर डॉ. विकास विक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 13 स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 4 मई को सुबह 8 बजे से वीएसएसडी कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, जबकि अन्य मुकाबले गीता देवी क्रिकेट ग्राउंड में भी आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मैच टी-20 फॉर्मेट (20-20 ओवर) में खेले जाएंगे और यह आयोजन 4 से 9 मई 2026 तक चलेगा। यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का अनुभव प्राप्त करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।

इस मौके पर अर्पित तिवारी, अजय मिश्रा, तुषार अग्रवाल, हर्षिता शुक्ला, केतन सोनकर, विपिन सोनकर, पवन अग्रवाल, किशन अवस्थी, रोहित सोनकर, नरेंद्र सिंह और शिवम गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment