राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल हैंडबॉल टीम का चयन 2 नवंबर को

 

 

  • ग्रीन पार्क में दोपहर 2 बजे होगा जिला एवं मंडल स्तरीय ट्रायल
  • चयनित टीम 4 से 7 नवंबर तक आजमगढ़ में होने वाली प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

 

कानपुर, 30 अक्टूबर।

आजमगढ़ में 4 से 7 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए जिला एवं मंडल स्तरीय ट्रायल 2 नवंबर, सोमवार को दोपहर 2 बजे ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होगा।

ट्रायल में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर अपने आधार कार्ड की मूल प्रति और उसकी एक छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा। चयन प्रक्रिया के माध्यम से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल की टीम का गठन किया जाएगा।

ट्रायल एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी अनुज सिंह चौहान से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment