खो खो कैंप के पहले दिन बच्चों ने सीखे बेसिक्स

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

हरसहाय इंटर कॉलेज में खो खो कैंप का हुआ शुभारंभ

कानपुर। कानपुर जिला खो खो संघ के तत्वाधान में मंगलवार को हरसहाय इंटर कॉलेज पीरोड ग्राउंड में खो-खो समर कैंप का शुभारंभ हुआ। जवाहर नगर के पार्षद आलोक पांडे व अध्य्क्ष रामबाग सीसामऊ युवा एकता समिति संतोष त्रिवेदी व समाजसेवी राज त्रिपाठी ने विधिवत कैंप का उद्घाटन किया। सर्वप्रथम कैंप के प्रथम दिन 26 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने कैम्प में प्रतिभाग किया। मुख्य प्रशिक्षक शिवलाल यादव ने बच्चों को खो खो के बेसिक नियमो, ब्लॉक में बैठना, टच खो, सीधा उठना, पोल टर्निंग आदि नियमो की जानकारी खिलाड़ियों को दी। मंच का संचालन कैम्प के संरक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने किया। इस अवसर में कानपुर जिला खो खो संघ के सह सचिव विपिन सोनकर, अभिमन्यु सिंह, आनंद कुमार, रोहित सोनकर, बृजेश गुप्ता, अभय सोनकर, अक्षय सिंह तोमर, सौरभ कुमार, आदित्य सोनकर, बालगोविंद आदि लोग मौजूद रहे।

पहले ही दिन कैंप में उमड़े खिलाड़ी।

 

अतिथियों ने भी कैंप में देखा खिलाड़ियों का हुनर।

 

Leave a Comment