माँ के सम्मान में सजा उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

 

 

 

  • सेठ मोती लाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मदर्स डे कार्यक्रम का भव्य आयोजन, माताओं के लिए हुए मनोरंजक खेल व सम्मान समारोह

 

कानपुर, 09 मई।

सेठ मोती लाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मदर्स डे के अवसर पर एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा पीजी से कक्षा द्वितीय तक के छात्र-छात्राओं एवं उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम के दौरान आचार्या श्रीमती मोहिता शुक्ला ने उपस्थित अभिभावकों के समक्ष कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, वहीं प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन चंदोला ने सभी अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला।

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। पीजी के विद्यार्थियों द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुति को खूब सराहा गया, जबकि यूकेजी एवं एलकेजी के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया।

कार्यक्रम में माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभाग करने वाली माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आचार्या श्रीमती अर्चना जादौन ने सभी माताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम मातृत्व के प्रति सम्मान, प्रेम और पारिवारिक मूल्यों को समर्पित रहा।

Leave a Comment