भारत स्काउट और गाइड ने शुरू किया जनगणना 2027 जागरूकता अभियान

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

 

  • जिला सचिव सर्वेश तिवारी ने कराई स्व-गणना, स्काउट-गाइड विद्यार्थियों के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जाएगा अभियान

 

कानपुर, 7 मई।

देश की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना के तहत उत्तर प्रदेश में 7 मई से जनगणना 2027 अभियान का शुभारंभ हो गया। इसी क्रम में भारत स्काउट और गाइड, कानपुर के जिला सचिव सर्वेश तिवारी ने स्वयं स्व-गणना कर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की।

विनोबा नगर स्थित उनके आवास पर स्काउट मास्टर एवं फील्ड ट्रेनर शेखर यादव ने स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान जनगणना प्रक्रिया की महत्ता और नागरिक सहभागिता पर भी चर्चा की गई।

घर-घर तक पहुंचेगा जनगणना जागरूकता अभियान

जिला सचिव सर्वेश तिवारी ने कहा कि भारत स्काउट और गाइड संस्था हमेशा से राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में भी संस्था सक्रिय भागीदारी निभाएगी। उन्होंने बताया कि विद्यालयों के स्काउट और गाइड छात्र-छात्राओं के माध्यम से इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग स्व-गणना की प्रक्रिया को समझें और उसमें सहभागिता करें।

स्व-गणना से बढ़ेगी पारदर्शिता और सहभागिता

उन्होंने कहा कि डिजिटल और स्व-गणना आधारित प्रक्रिया से नागरिकों की भागीदारी बढ़ेगी तथा जनगणना कार्य अधिक पारदर्शी और सुगम बनेगा। समाज के प्रत्येक वर्ग तक सही जानकारी पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

स्काउट-गाइड निभाएंगे जागरूकता दूत की भूमिका

भारत स्काउट और गाइड के सदस्य विद्यालयों एवं मोहल्लों में जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जनगणना के महत्व, प्रक्रिया और नागरिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करेंगे। संस्था का मानना है कि युवाओं की भागीदारी से यह राष्ट्रीय कार्यक्रम और अधिक प्रभावी बनेगा।

Leave a Comment