- रीजनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वियों को दी शिकस्त, तमिलनाडु में 7 अक्टूबर से होगा नेशनल टूर्नामेंट
कानपुर, 11 अगस्त।
सुनील मार्शल आर्ट अकादमी के कोच सिद्धांत श्रीवास्तव से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आयुष और गौरी मिश्रा ने सीआईएससीई रीजनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीआईएससीई नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। वीरेंद्र स्वरूप स्कूल, कैंट में 8 से 10 अगस्त तक आयोजित रीजनल चैंपियनशिप में दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया।
अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आयुष और गौरी मिश्रा का चयन अब सीआईएससीई नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 7 अक्टूबर से तमिलनाडु में किया जाएगा, जहां दोनों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सिंहान सुनील श्रीवास्तव, कोच सिद्धांत श्रीवास्तव, शोभित पांडे, ज्योति, राहुल कटिहार, टीसा श्रीवास्तव और सुमित कश्यप ने आयुष और गौरी को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।