जिला स्तरीय अम्पायरिंग एवं स्कोरिंग परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

 

 

  • कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने जारी किए परीक्षा फॉर्म, 25 जुलाई तक होंगे जमा
  • केवल कानपुर निवासी अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग, केसीए कार्यालय चुन्नीगंज से प्राप्त होंगे आवेदन पत्र

 

कानपुर, 14 जुलाई।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अम्पायरिंग एवं स्कोरिंग परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। परीक्षा में प्रतिभाग करने के इच्छुक अम्पायर एवं स्कोरर केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

केसीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आवेदन पत्र प्रतिदिन प्रातः 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक कार्यालय से उपलब्ध रहेंगे। परीक्षा में केवल कानपुर के निवासी ही प्रतिभाग करने के पात्र होंगे।

एसोसिएशन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय के भीतर आवेदन पत्र प्राप्त कर भरने का अनुरोध किया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

Leave a Comment