अनाधिकृत क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेलने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई : केसीए

 

  • कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने जारी की चेतावनी, खिलाड़ी, अंपायर और स्कोरर को दी हिदायत

 

कानपुर, 13 नवंबर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने नगर में आयोजित होने वाली अनाधिकृत क्रिकेट प्रतियोगिताओं और लीग को लेकर सख्त रुख अपनाया है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि शहर में होने वाली किसी भी अनाधिकृत प्रतियोगिता या लीग को उसकी ओर से मान्यता प्रदान नहीं की गई है।

बिना मान्यता वाली प्रतियोगिताओं से रहें दूर

केसीए के सचिव दिनेश कुमार कटियार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एसोसिएशन ने किसी भी अनाधिकृत क्रिकेट प्रतियोगिता या लीग को मान्यता नहीं दी है। ऐसे आयोजनों में खिलाड़ियों, अंपायरों और स्कोररों की भागीदारी को गंभीरता से लिया जाएगा।

प्रतिभाग करने पर होगी कार्रवाई

एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई खिलाड़ी, अंपायर या स्कोरर ऐसी अनाधिकृत प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment