एंजेल वूमैन ने फाइनल में बनाई जगह, पूरे पूल चरण में रही अपराजित

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • केडीएमए क्रिकेट लीग के प्लेट ग्रुप में 37 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहते हुए ग्लोरी क्लब से खिताबी मुकाबला खेलेगी टीम

 

कानपुर, 29 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन प्लेट ग्रुप में एंजेल वूमैन ने शानदार और लगातार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने अपने सात मैच बोनस अंक के साथ जीतकर कुल 37 अंक अर्जित किए और पूल में शीर्ष स्थान हासिल किया। अब एंजेल वूमैन का मुकाबला फाइनल में ग्लोरी क्लब से होगा।

एंजेल वूमैन ने अभियान की शुरुआत वैदिक यूनियन क्लब पर 122 रन की बड़ी जीत के साथ की। दूसरे मैच में वन्डर वूमैन क्लब को 7 विकेट से, तीसरे मुकाबले में फ्रेंड्स स्पोर्टिंग क्लब को 9 विकेट से तथा चौथे मैच में ग्लोरी क्लब को 8 विकेट से पराजित किया।

टीम का विजय अभियान यहीं नहीं रुका। पांचवें मैच में यशराज एकेडमी को 6 विकेट से हराया गया, जबकि छठे मुकाबले में बीवीएस एकेडमी को 43 रन से शिकस्त दी गई। सातवें मैच में सिटी क्लब के खिलाफ एंजेल वूमैन ने 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की।

पूल चरण का आठवां और अंतिम मैच शुक्रवार को बारिश के कारण नहीं हो सका। इस मुकाबले से दोनों टीमों को दो-दो अंक मिले। एंजेल वूमैन ने पूरे पूल चरण में अपराजित रहते हुए 37 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया और फाइनल का टिकट सुनिश्चित किया।

टीम के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन से खिलाड़ियों और प्रबंधन में उत्साह का माहौल है। अब सभी की निगाहें खिताबी मुकाबले पर टिकी हैं, जहां एंजेल वूमैन अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए ट्रॉफी जीतने का प्रयास करेगी।

Leave a Comment