- क्रिकवर्षा सीजन-1 इंटर स्कूल टी-20 टूर्नामेंट में रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद दोनों टीमों का फाइनल में प्रवेश
कानपुर, 8 मई।
Kanpur Sports and Culture Events द्वारा आयोजित “क्रिकवर्षा सीजन–1 इंटर-स्कूल क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट 2026” के पांचवें दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में Allenhouse Public School Panki और Delhi Public School Kalyanpur ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
टूर्नामेंट की शुरुआत वीएसएसडी कॉलेज फिजिकल एजुकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष Parmar ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। प्रतियोगिता में कुल 13 विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट संयोजक Vikas Victor ने बताया कि पांचवें दिन दर्शकों को बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

पहला सेमीफाइनल मुकाबला Geeta Devi Cricket Ground में Delhi Public School Kalyanpur और Delhi Public School Unnao के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपीएस उन्नाव की टीम ने 20 ओवर में 102 रन बनाए। जवाब में डीपीएस कल्याणपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10.5 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 103 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया और फाइनल में प्रवेश किया।
दिन का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला Shashikant Khandekar Ground में Allenhouse Khalasi Line और Allenhouse Public School Panki के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलेनहाउस खलासीलाइन की टीम ने 20 ओवर में 132 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एलेनहाउस पनकी की टीम ने 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर मैच जीत लिया और फाइनल में जगह बना ली।
मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के लिए डीपीएस कल्याणपुर के अर्नब कुलकर्णी और एलेनहाउस पनकी के हर्षित मौर्या को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।
इस अवसर पर अजय मिश्रा, केतन सोनकर, प्रदीप, धर्मेंद्र पाल, नरेंद्र सिंह, विकास जायसवाल, सौरभ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार प्रातः 8 बजे Delhi Public School Kalyanpur और Allenhouse Public School Panki के बीच खेला जाएगा।