विशेष अग्निहोत्री के ऑलराउंड प्रदर्शन से आदित्य किचेन की शानदार जीत

 

 

  • रचित फाइनेंशियल को 105 रन से हराकर आदित्य किचेन ने दर्ज की एकतरफा विजय, विशेष अग्निहोत्री बने मैन ऑफ द मैच

 

कानपुर, 14 जून।

के.डी.एम.ए. कानपुर क्रिकेट लीग के अंतर्गत आयोजित तृतीय दीबा नसीम स्मारक अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में के. साउथ-बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में आदित्य किचेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रचित फाइनेंशियल को 105 रन के विशाल अंतर से पराजित कर प्रभावशाली जीत दर्ज की। मैच में शानदार अर्धशतक और बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले विशेष अग्निहोत्री को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य किचेन की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में 10 विकेट खोकर 197 रन बनाए। टीम की ओर से विशेष अग्निहोत्री ने 53 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा उत्कर्ष मिश्रा ने 32 रन, दक्ष राज प्रजापति ने 33 रन तथा शिवाय ने 21 रन का योगदान दिया।

रचित फाइनेंशियल की ओर से आकाश तिवारी ने 4 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि अज़ाद रावत ने 3 विकेट और अनुराग वर्मा ने 2 विकेट हासिल किए।

198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रचित फाइनेंशियल की पूरी टीम 92 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आयुष यादव ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि उदय राज ने 20 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज आदित्य किचेन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।

आदित्य किचेन की ओर से स्कंद सेनकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। ताहिर आलम और अंशुमान मिश्रा ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद हस्सान और सव्य गुप्ता को 1-1 सफलता मिली।

मैच में बल्ले और गेंद दोनों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विशेष अग्निहोत्री को निर्णायकों द्वारा मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर :

आदित्य किचेन – 197/10 (विशेष अग्निहोत्री 53, उत्कर्ष मिश्रा 32, दक्ष राज प्रजापति 33; आकाश तिवारी 4/48, अज़ाद रावत 3 विकेट)

रचित फाइनेंशियल – 92 ऑल आउट (आयुष यादव 33, उदय राज 20; स्कंद सेनकर 3 विकेट, ताहिर आलम 2 विकेट, अंशुमान मिश्रा 2 विकेट)

परिणाम : आदित्य किचेन 105 रन से विजयी।

मैन ऑफ द मैच : विशेष अग्निहोत्री।

Leave a Comment