आदर्श की हैट्रिक से सदर्न क्लब फाइनल में

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • अशोक मिश्रा (बापू) स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता,

 

कानपुर 11 मार्च।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध एवं अमर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अशोक मिश्रा (बापू) स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में आज राष्ट्रीय मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में सदर्न क्लब ने वीनस क्लब को 1 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में आदर्श त्रिपाठी की शानदार गेंदबाजी और हैट्रिक ने टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वीनस क्लब की टीम 134 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आकाश सिंह ने 46 रन और मो. आरिन अली ने 45 रन की उपयोगी पारी खेली। सदर्न क्लब की ओर से आदर्श त्रिपाठी ने 10 रन देकर 5 विकेट लिए और शानदार हैट्रिक भी लगाई। इसके अलावा आदित्य दीक्षित ने 11 रन देकर 2 विकेट तथा आदर्श श्रीवास्तव ने 31 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर्न क्लब की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 9 विकेट पर 135 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से शुभदीप आनंद ने 45 रन नाबाद और आदित्य जायसवाल ने 31 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वीनस क्लब की ओर से लकी राजपूत ने 22 रन देकर 3 विकेट, संस्कार शर्मा ने 9 रन देकर 2 विकेट तथा जितेन्द्र ने 18 रन देकर 2 विकेट लिए।

शानदार गेंदबाजी और हैट्रिक के लिए आदर्श त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Leave a Comment