महिला महाविद्यालय किदवई नगर में छात्राओं को सिखाई गई कराटे की तकनीकें

 

  • आत्मरक्षा कार्यशाला में छात्राओं को काता और कुमिते के गुर सिखाए गए

KANPUR, 1 October: महिला महाविद्यालय पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज किदवई नगर में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा 14 दिवसीय आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर अंजू चौधरी और शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. दीपाली निगम ने किया।

इस कार्यशाला में आल कानपुर कराटे डू एसोसिएशन के प्रमुख प्रशिक्षक सिंहान सुनील श्रीवास्तव ने छात्राओं को कराटे के विभिन्न नियमों और तकनीकों से अवगत कराया। सुनील श्रीवास्तव ने कराटे प्रतियोगिता के काता और कुमिते के नियमों की विस्तृत जानकारी दी, साथ ही दोनों तकनीकों का प्रदर्शन भी किया।

सिंहान सुनील के सहयोगी प्रशिक्षक राहुल कटिहार, सिद्धांत श्रीवास्तव, मुस्कान और टिशा श्रीवास्तव ने भी छात्राओं को काता और कुमिते के अभ्यास में सहायता की और उन्हें आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर अंजू चौधरी ने सिंहान सुनील श्रीवास्तव को तुलसी का पौधा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

 

Leave a Comment