एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में यूपी के नितिन वर्ष्णेय ने जीता कांस्य

 

 

  • 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित हो रही चैंपियनशिप में टीम इंडिया ने 4×50 मीटर फ्रीस्टाइल में हासिल किया तीसरा स्थान
  • 4×50 मीटर फ्रीस्टाइल में टीम इंडिया को कांस्य

 

लखनऊ, 08 अक्टूबर।

एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में उत्तर प्रदेश के तैराक नितिन वर्ष्णेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित हो रही इस चैंपियनशिप में नितिन वर्ष्णेय ने करण राय, कपिल सिंघी और भास्कर लियोन बेकर के साथ टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए 4×50 मीटर फ्रीस्टाइल पुरुष वर्ग (आयु वर्ग 200-239) में तीसरा स्थान हासिल किया।

 

2 मिनट 26.99 सेकंड का समय

भारतीय टीम ने इस स्पर्धा में 2 मिनट 26.99 सेकंड का समय दर्ज करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। नितिन वर्ष्णेय के इस प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश के खेल जगत में भी खुशी की लहर है।

भारत और उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

एशियन स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में टीम इंडिया के लिए पदक जीतना देश और उत्तर प्रदेश दोनों के लिए गौरव का क्षण है। नितिन वर्ष्णेय की इस उपलब्धि से प्रदेश के तैराकों और खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।

 

Leave a Comment