राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप में यूपी टीम ने जीता कांस्य पदक

 

 

  • 4×50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में 2:48.71 मिनट का समय निकालकर हासिल की सफलता
  • 280 से 319 आयु वर्ग में नितिन वर्ष्णेय, अजय नारायण खन्ना, राकेश शुक्ला और सुनील मित्तल की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

 

लखनऊ, 13 सितंबर।

हरियाणा में आयोजित 22वीं नेशनल मास्टर्स एक्वाटिक चैंपियनशिप-2026 में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। 4×50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले के 280 से 319 आयु वर्ग में यूपी की टीम ने 2 मिनट 48.71 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की ओर से नितिन वर्ष्णेय, अजय नारायण खन्ना, राकेश शुक्ला और सुनील मित्तल ने रिले टीम के सदस्य के रूप में प्रतिभाग किया। चारों तैराकों के सामूहिक प्रदर्शन के दम पर उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक मिला।

चैंपियनशिप का आयोजन हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के मास्टर्स तैराकों ने हिस्सा लिया। यूपी टीम की इस उपलब्धि से प्रदेश के तैराकी जगत में खुशी का माहौल है।

Leave a Comment