दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच, क्रीड़ा भारती ने शुरू की ‘दिव्यांग आयाम’ पहल

 

 

 

कानपुर, 12 सितंबर।

दिव्यांग खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर अवसर, प्रशिक्षण, संसाधन और सम्मानजनक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्रीड़ा भारती कानपुर प्रान्त ने ‘दिव्यांग आयाम’ के गठन की दिशा में पहल शुरू की है। इसको लेकर शनिवार को बर्रा स्थित दीपिका चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर में बैठक आयोजित हुई।

प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर मंथन

बैठक में समाजसेवियों, खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने अपना परिचय दिया और दिव्यांग खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा पहचानने तथा उन्हें आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि दिव्यांग खिलाड़ियों को केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि Training, Resources, Competition, Guidance और सम्मानजनक अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

हर जिले तक पहुंचाने की तैयारी

बैठक में ‘दिव्यांग आयाम’ को आगे चलकर कानपुर प्रान्त के प्रत्येक जिले तक पहुंचाने के लिए Action Plan तैयार करने पर भी चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने पहल को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ने में सहयोग एवं मार्गदर्शन देने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक में प्रान्त मंत्री नीतू कटियार, प्रान्त कोषाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, महानगर मंत्री श्याम मिश्रा, दिव्यांग प्रमुख सुनील मंगल, सह दिव्यांग प्रमुख महेंद्र सिंह, पीयूष सिंह, डॉ. नरेंद्र पाण्डेय, आदर्श कुमार, गोपाल कृष्ण त्रिपाठी, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, अनंत त्रिपाठी और प्रसून सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

क्रीड़ा भारती कानपुर प्रान्त का लक्ष्य है कि प्रत्येक प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिले और वह District, State, National और International Level तक अपनी पहचान बना सके।

 

Disability Sports, Divyang Aayam, Sports Development, Para Sports, Training, Competition, Talent Development, Inclusive Sports, K्रीड़ा भारती, Kanpur.

Leave a Comment