- 44 पुरुष और सात महिला खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, पदकों पर रहेगी नजर
- सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस/डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी टीम
कानपुर, 8 सितंबर 2026।
दिल्ली में 8 से 11 सितंबर तक आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग एवं नेशनल बेंच प्रेस/डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए उत्तर प्रदेश की पावरलिफ्टिंग टीम मंगलवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 51 खिलाड़ी, जिनमें 44 पुरुष और सात महिला खिलाड़ी शामिल हैं, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे।
टीम में पुरुष वर्ग में आनंद कुमार, यश, मोहित कुमार वर्मा, प्रिंस कुमार गुप्ता, पारस गोस्वामी, अनुराग सिंह, विशाल, तरुण वर्मा, आर्यन राजपूत, नितिन यादव, विक्रांत पांडेय, दीपक यादव, वसीम मंसूरी, अंश उपाध्याय, विजय जायसवाल, रोहित, प्रियांशु, सूरज दिवाकर, कृष्ण सोनकर, आयुष गौरव, विवेक वर्मा, मनीष, सर्वग्य सिंह, जामिन हुसैन, सुधांशु आर्य, उज्ज्वल तिवारी, उद्भव यादव, अश्वनी कुमार त्रिपाठी, शिवांग यादव, आदित्य पटेल, मोहम्मद लिबरान खान, मोहम्मद अयान, श्रेयांश मौर्या, विराट बाजपेई, प्रखर सिंह बघेल, नीरज कुमार, देव पटेल, रामजे राजपूत, कुशाग्र चौधरी, कृष्णा राज, शुभंकर कुंडू, देव राज कन्नौजिया, मनीष मिश्रा, लखविंदर, पीयूष पाठक, अविरल चतुर्वेदी और विकास कुमार यादव शामिल हैं।
महिला वर्ग में उर्वशी चंद्रा, सुप्रिया सिंह, प्राची सिंह ठाकुर, लोवेली गंगवार, दिवा अडवानी, श्रेया यादव और शिवानी वर्मा उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। टीम के कोच राजेंद्र कुमार (हापुड़) और मैनेजर डॉ. अनूप कुमार (सीतापुर) हैं।
टीम के रवाना होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल कुमार शुक्ला, अध्यक्ष उमेश शुक्ला, राजेश तथा कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सौरभ गौड़ एवं मनीष मिश्रा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर अधिक से अधिक पदक जीतने और प्रदेश का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।
टीम पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और तैयारी को देखते हुए प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। सभी खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया गया।
UP Powerlifting Team, Delhi National Championship, Senior National Powerlifting Championship, Bench Press Championship, Deadlift Championship, Powerlifting India, Uttar Pradesh Sports, Kanpur Sports, National Championship, Powerlifting Athletes, Sports News.