- कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का भव्य समापन
- दो दिवसीय प्रतियोगिता में यूथ से मास्टर वर्ग तक महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पहली बार आयोजित फिटनेस चैलेंज चैंपियनशिप भी रही आकर्षण का केंद्र
कानपुर, 27 जुलाई।
सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज, विष्णुपुरी में 25 एवं 26 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग, ओपन बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का रविवार को सफल समापन हो गया। प्रतियोगिता में यूथ, सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शक्ति और तकनीक का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग की 105 किग्रा से +120 किग्रा भार वर्ग की पावरलिफ्टिंग एवं ओपन डेडलिफ्ट स्पर्धाएं तथा महिला वर्ग की सभी भार श्रेणियों की डेडलिफ्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण-पत्र, उपहार एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पुरुष वर्ग की पावरलिफ्टिंग में सुधांशु सिंह, सिद्धार्थ, अविरल चतुर्वेदी, आदित्य सेंगर, दिव्यांशु दुबे, हरिओम ओझा, मनोज सैनी एवं राहुल सूद अपने-अपने भार वर्ग में विजेता बने। ओपन बेंच प्रेस में कृष्ण वर्मा, आकाश वर्मा, आकाश शर्मा, सरगम कटियार, तरुण वर्मा, आर्यन राजपूत, अभिषेक बाथम, अमन चौरसिया, नियाज हसन, अभिषेक कटियार, संजय कुमार सिंह, ऋषभ सिंह, दिव्यांशु यादव, प्रखर सिंह, विराट वाजपेई, मनोज सैनी, सुधांशु सिंह, वंश गुर्जर, दिव्यांशु दुबे, पार्थ शर्मा एवं अविरल चतुर्वेदी ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
महिला वर्ग की पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस स्पर्धाओं में अदिति वर्मा, तेजस्वी शुक्ला, अदिति राजपूत, वैष्णवी, पूनम सिंह, सारिका कठेरिया, प्रिया राजपूत, प्राची शर्मा, रेशमा पटेल, उमा वकार, मानसी मिश्रा, आशिक वर्मा, सपना भारती, यशस्वी सिंह, प्राची सिंह ठाकुर, तमन्ना यादव, सुप्रिया सिंह, सुमन राय, राम कुमारी, नीता जायसवाल, उर्वशी चंद्रा, आभा शर्मा तथा डॉ. कुमकुम पांडे सहित अनेक खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब जीते।
ओवरऑल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में आरएस एक्सल इंग्लिश मीडियम स्कूल ने प्रथम, वीएसएसडी कॉलेज नवाबगंज ने द्वितीय तथा सरताज जिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ओवरऑल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में आरएस एक्सल इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रथम, हेल्थ प्लैनेट द्वितीय तथा 567 बारबेल फिटनेस जिम तृतीय स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में स्ट्रांग बॉय यूथ का खिताब अंश शुक्ला, स्ट्रांग मैन सब-जूनियर सरगम कटियार, स्ट्रांग मैन जूनियर मनीष, स्ट्रांग मैन सीनियर अभिषेक कटियार, स्ट्रांग गर्ल यूथ सानवी सिंह, स्ट्रांग वूमेन सब-जूनियर अदिति वर्मा, स्ट्रांग वूमेन जूनियर पूनम सिंह तथा स्ट्रांग वूमेन सीनियर उर्वशी चंद्रा को प्रदान किया गया। बेंच प्रेस में बेस्ट लिफ्टर (पुरुष) का सम्मान अभिषेक कटियार तथा बेस्ट लिफ्टर (महिला) का सम्मान पूनम सिंह को मिला।
इस अवसर पर पहली बार आयोजित कानपुर डिविजन फिटनेस चैलेंज चैंपियनशिप भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें मोहम्मद सरताज, सूर सोनी, हिमांशु, कुलदीप शर्मा, मोहम्मद शाहनवाज, सुधांशु सिंह, शुभम, मोहम्मद बिलाल, आकाश वर्मा, अनुराग वर्मा, शाश्वत सिंह, ओजस्वी शुक्ला, तनुष्का, शिवानी निषाद, वैष्णवी, तेजस्वी, पूनम सिंह, आशिक वर्मा, प्रिया राजपूत, प्राची सिंह, सुप्रिया सिंह, रेशमा पटेल, पूजा सिंह, रचना सिंह, पपिया दास एवं किरण बाला विजेता रहे।
समापन समारोह में विद्यालय के सचिव कमल किशोर गुप्ता, रवि बाजपेई, यतीन्द्र शुक्ला, रोहित ठाकुर, पूनम ठाकुर, प्रधानाचार्या सुमन चंदोला, कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित, कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव सौरभ गौर, राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, अनिल कुशवाहा, सुधांशु आर्या, मो. ज़ीशान, विजय जायसवाल, डॉ. अचिंत अग्रवाल, हर्षित गुप्ता, राहुल तिवारी, तपस्या गौतम, सूरज भान, हिमांशु, अभ्युदय शुक्ला, अनमोल पाण्डेय, सोनम, सौरभ, विराट, असीम राजपूत सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों, अधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।