तृतीय कानपुर जिला टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता में सेमीफाइनलिस्ट तय, रोमांचक मुकाबलों से गूंजा ग्रीन पार्क

 

 

  • अंडर-9 से अंडर-15 वर्ग तक खिलाड़ियों ने दिखाया दम, रविवार सुबह 9 बजे से होंगे फाइनल मुकाबले

 

कानपुर, 11 जुलाई ।

ग्रीन पार्क स्टेडियम में कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन (KTTA) द्वारा आयोजित तृतीय कानपुर जिला टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में खेले गए मुकाबलों के बाद सेमीफाइनलिस्ट तय हो गए। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता के सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले रविवार सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे।

अंडर-9 वर्ग में हितांशी, वेदांश और रुद्रांश का शानदार प्रदर्शन

बालिका अंडर-9 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हितांशी पोप्तानी ने ईशानी सिंह, मिस्टी तिवारी ने आदित्री, ईशान्वी बनर्जी ने आर्या मेहरोत्रा तथा भाव्या मीणा ने मिस्टी वर्मा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं बालक अंडर-9 वर्ग में वेदांश पांडे ने रियांश मिश्रा, रुद्रांश सिंह ने मनमोहन वर्मा तथा इंद्रजीत सिंह ने रिमन अग्रवाल को पराजित किया। मृणाल बागची भी सेमीफाइनल में पहुंचे।

अंडर-11 और अंडर-13 वर्ग में कांटे की टक्कर

बालिका अंडर-11 वर्ग में हितांशी पोप्तानी, उत्प्रेक्षा दुबे, भाव्या मीणा और मिस्टी तिवारी ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बालक अंडर-11 वर्ग में शुभ तिवारी, अद्विक माहेश्वरी और तक्षित वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में प्रवेश किया।

अंडर-13 बालिका वर्ग में आराध्या, युविका सोमानी, हितांशी पोप्तानी और पंखुड़ी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं बालक अंडर-13 वर्ग में ईशान अग्रवाल, अधिराज मजूमदार और मानस पोप्तानी ने शानदार जीत दर्ज कर अंतिम चार में स्थान पक्का किया।

अंडर-15 में प्रेक्षा तिवारी सेमीफाइनल में

बालिका अंडर-15 वर्ग में प्रेक्षा तिवारी ने देवांशी सोमानी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले रविवार सुबह 9 बजे से ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे, जहां विजेताओं का फैसला होगा।

Leave a Comment