ग्रीन पार्क में 10 से शुरू होगी तृतीय कानपुर जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता

 

 

  • तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, रैंकिंग सुधारने का मिलेगा अवसर
  • 10 से 12 जुलाई तक चलेगी प्रतियोगिता

 

कानपुर, 9 जुलाई।

कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन (KTTA) द्वारा उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के निर्देशन में तृतीय कानपुर जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 10 से 12 जुलाई तक ग्रीन पार्क इंडोर हॉल में किया जाएगा। प्रतियोगिता को STAG Global का सहयोग प्राप्त है। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों, क्लबों और अकादमियों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ रैंकिंग में सुधार के उद्देश्य से हिस्सा लेंगे।

कई आयु वर्गों में होंगे मुकाबले

प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला एकल के अलावा अंडर-19, अंडर-17, अंडर-15, अंडर-13 और अंडर-9 बालक एवं बालिका एकल वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही बॉयज़ एवं गर्ल्स लकी डबल्स स्पर्धाएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

TTFI के नियमों के अनुसार होंगे मैच

प्रतियोगिता के सभी मुकाबले टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) तथा उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के निर्धारित नियमों के अनुसार खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के मुकाबले प्रतिदिन सुबह 9 बजे से प्रारंभ होंगे।

खिलाड़ियों से अधिक भागीदारी की अपील

उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन एवं कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पाठक ने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला रैंकिंग प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता साबित करने और भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए मजबूत तैयारी का बेहतरीन अवसर है।

Leave a Comment