- कानपुर जिला बास्केटबॉल संघ की दो दिवसीय रेफरी रिफ्रेशर कार्यशाला संपन्न, सफल प्रतिभागियों के नामों की हुई घोषणा
कानपुर, 29 जून।
कानपुर जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय रेफरी रिफ्रेशर कोर्स एवं उदीयमान रेफ्रियों के लिए कार्यशाला का सफल समापन वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में हुआ। कार्यशाला का संचालन संघ की टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन विनय पाण्डेय ने किया, जिसमें रेफरी के नियमों, तकनीकी पहलुओं एवं खेल संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

अंतिम दिन हुई निर्णायक परीक्षा
कार्यशाला के अंतिम दिन रेफरियों की निर्णायक परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 12 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के परिणाम घोषित करते हुए संघ के कार्यकारी सचिव सुशील चंद्रा ने सफल अभ्यर्थियों के नामों की घोषणा की।

आठ रेफरी हुए सफल
परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों में आशुतोष चौबे, समृद्ध तिवारी, मनय पुरवार, हर्ष यादव, यशवीर सिंह, शिवांश त्रिपाठी, शरद एवं रितेश शामिल रहे। सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए संघ पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पदाधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह
इस अवसर पर कानपुर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, कोषाध्यक्ष राकेश शुक्ल तथा विनोद गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने सफल अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी बास्केटबॉल खेल में निष्पक्ष और दक्ष निर्णायक के रूप में योगदान देने की अपेक्षा व्यक्त की।