- अंडर-9 बालिका वर्ग में हासिल किया दूसरा स्थान, ₹10 हजार नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से हुई सम्मानित
- उदयपुर में आयोजित 9th N.L. Padiyar Memorial Lake City International FIDE Chess Tournament में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया कानपुर का गौरव
कानपुर, 31 अक्टूबर।
राजस्थान के उदयपुर में 25 से 29 अक्टूबर तक आयोजित 9th N.L. Padiyar Memorial Lake City International FIDE Chess Tournament में कानपुर की होनहार शतरंज खिलाड़ी मायरा गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-9 बालिका वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर उन्हें ₹10,000 की नकद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मायरा की इस सफलता से कानपुर के शतरंज जगत में खुशी की लहर है। कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने मायरा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मायरा का प्रदर्शन कानपुर के उभरते शतरंज खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।