अविनाश के तूफानी अर्धशतक से मगीज कैफे की एकतरफा जीत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • अमन ने निभाया शानदार साथ, एस०ए० टाइटन्स को 9 विकेट से हराया

 

कानपुर, 3 जून।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध एवं फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम गीता देवी स्मारक टी-20 (अंडर-19) क्रिकेट प्रतियोगिता में गीता देवी (मण्टोरा) मैदान पर खेले गए मुकाबले में मगीज कैफे ने अविनाश यादव के नाबाद अर्धशतक की बदौलत एस०ए० टाइटन्स को 9 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एस०ए० टाइटन्स ने निर्धारित 13 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। टीम की ओर से अभय यादव ने नाबाद 56 रन तथा विशेष अग्निहोत्री ने 30 रन का योगदान दिया। मगीज कैफे के लिए अनिकेत यादव ने 10 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

104 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मगीज कैफे की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 10 ओवर में 1 विकेट पर 107 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अविनाश यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रन नाबाद बनाए, जबकि अमन राजपूत ने 30 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। एस०ए० टाइटन्स की ओर से नैतिक शुक्ला को एकमात्र विकेट मिला।

इस जीत के साथ मगीज कैफे ने प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी।

Leave a Comment