विश्व साइकिल दिवस पर कानपुर राइडर्स ने निकाली साइकिल रैली

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • मोतीझील से स्वरूप नगर तक चला जागरूकता अभियान, केक काटकर मनाया गया विश्व साइकिल दिवस
  • साइकिलिंग को स्वास्थ्य, पर्यावरण और फिटनेस से जोड़ने का दिया संदेश, खिलाड़ियों और साइकिल प्रेमियों ने लिया हिस्सा

 

कानपुर, 3 जून।

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बुधवार को कानपुर राइडर्स द्वारा शहर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मोतीझील से किया गया और इसका समापन स्वरूप नगर स्थित एक प्रतिष्ठान पर हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने नियमित साइकिलिंग के लाभों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

रैली के समापन पर विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ खेल प्रेमी एवं साइकिलिंग से जुड़े राजत आदित्य दीक्षित, आर.के. गुप्ता, रवि तथा चंपा रमानी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने केक काटकर प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है बल्कि प्रदूषण नियंत्रण और ईंधन बचत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उत्तर प्रदेश साइक्लिंग एसोसिएशन के महासचिव आर.के. गुप्ता ने बताया कि साइकिलिंग को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने भाग लेकर विश्व साइकिल दिवस के महत्व को रेखांकित किया।

तस्वीरों में देखें सेलिब्रेशन 👇

Leave a Comment