अंशुमान शुक्ला की घातक गेंदबाजी से मेहरोत्रा डेंटल की शानदार जीत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • द्वितीय आनंद राव पाटिल मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में Ions India को 72 रन से हराया 
  • 121 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए Ions India की टीम महज 49 रन पर सिमटी, अंशुमान बने मैन ऑफ द मैच

 

कानपुर, 1 जून।

ए.एस. क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित द्वितीय आनंद राव पाटिल मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर पॉलिकेयर ट्रॉफी में मेहरोत्रा डेंटल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Ions India को 72 रन से पराजित कर प्रभावशाली जीत दर्ज की। मुकाबले में अंशुमान शुक्ला की धारदार गेंदबाजी जीत का मुख्य आधार रही।

मैच में Ions India ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहरोत्रा डेंटल की टीम 24.4 ओवर में 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान तनुष ने 19 रन, सुहानी ने 15 रन और यश कुमार ने 14 रनों का योगदान दिया। Ions India की ओर से राधे पांडेय ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट, मोहम्मद अर्जान ने 3.5 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट, प्रिंस कुमार ने 4 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट तथा रेहान ने 3 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

122 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Ions India की टीम मेहरोत्रा डेंटल के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 49 रन पर ढेर हो गई। अंशुमान शुक्ला ने अपनी सटीक और घातक गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को जमने का मौका नहीं दिया। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। अलीशा गौतम ने 2 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट, कुशाग्र साहू ने 3 ओवर में 5 रन देकर 1 विकेट, आदित्य निषाद ने 2 ओवर में 3 रन देकर 1 विकेट, नींव ने 1 ओवर मेडन डालते हुए 1 विकेट तथा तेजस ने 2 ओवर में 4 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

अपने शानदार प्रदर्शन के लिए अंशुमान शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

एकेडमी के सचिव प्रमोद पाटिल ने बताया कि टूर्नामेंट का अगला मुकाबला Ions India और जेबी फाइटर्स के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर पंकज अग्रवाल, शैलेन्द्र गुप्ता, अमित गौतम, श्वेता पाठक, मीनू सिंह, सालवी श्रीवास्तव, रितेश, प्रिंस, अपूर्वा, मनीष, आदित्य सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Comment