- राहुल सप्रू मैदान, शुक्लागंज में सुबह 6:30 बजे से होंगे चयन ट्रायल
कानपुर, 28 मई।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध एवं आर०वी०एस० क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम संदेश फाउण्डेशन अण्डर-19 टी-20 दिन/रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल 30 एवं 31 मई 2026 को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल राहुल सप्रू मैदान, शुक्लागंज में प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से प्रारम्भ होंगे।
आयोजन सचिव अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक अण्डर-19 खिलाड़ी निर्धारित तिथि एवं समय पर मैदान पर उपस्थित होकर अपना ट्रायल दे सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी मोबाइल नम्बर 9559421960 पर संपर्क कर सकते हैं।