रोमांचक मुकाबलों में के०डी०एम०ए० और स्काई क्लब की शानदार जीत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • पी०ए०सी० मैदान पर के०डी०एम०ए० ने 2 विकेट से दर्ज की संघर्षपूर्ण विजय

 

कानपुर, 27 मई।

Kanpur Cricket Association द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में के०डी०एम०ए० एवं स्काई क्लब ने अपने-अपने मैच जीत लिये।

पी०ए०सी० मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पी०ए०सी० ने 35 ओवरों में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। टीम की ओर से अनमोल रतन मिश्रा ने 59, अनुज मिश्रा ने 52, फरहान ने 33 तथा सारंग नाथ ने 39 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में नक्षत्रवीर ने 28 रन देकर 2 विकेट तथा अभिषेक ने 32 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किये।

जवाब में के०डी०एम०ए० की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए 37.2 ओवरों में 8 विकेट पर 176 रन बनाकर मैच 2 विकेट से जीत लिया। टीम के लिए सुमित राठौर ने नाबाद 71 रन बनाए, जबकि अदर्श सिंह ने 53 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। विपक्षी गेंदबाज कुमार विनायक सिंह ने 2 विकेट हासिल किये।

ईशान कुमार और माधव गुप्ता की उपयोगी पारियों से मिली जीत

आर०पी०सी०ए० मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में एम०यू०सी० क्लब की पूरी टीम 33.3 ओवरों में 190 रन बनाकर आउट हो गई। रित्विक सिंह ने 63 तथा आराध्य मौर्य ने 50 रन बनाए। स्काई क्लब की ओर से  माधव गुप्ता ने 25 पर 4, श्रेयांश कुमार ने 18 रन देकर 3 विकेट तथा अमृत सचान ने 38 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए स्काई क्लब ने 39.3 ओवरों में 6 विकेट पर 191 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम के लिए ईशान कुमार ने 37 तथा माधव गुप्ता ने 28 रन बनाए। एम०यू०सी० क्लब की ओर से शुभम केसरवानी ने 2 विकेट हासिल किये। स्काई क्लब 4 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रहा।

Leave a Comment